लाखों पेड़ लगा चुका है ये रेगिस्तान का ‘वृक्ष मित्र’

लाखों पेड़ लगा चुका है ये रेगिस्तान का ‘वृक्ष मित्र’ कहा जाता है कि जुनून जब हद
को पार कर जाए तो वह पागलपन में बदल
जाता है। राजस्थान के जयपुर में भी एक ऐसा
ही दीवाना रहता है, जिसे पर्यावरण से कुछ
इस तरह का प्यार है कि वह उसकी खातिर
अपने आप की परवाह नहीं करता है।
बचपन से ही पेड़ पौधे लगाने में रुचि रखने वाले
विष्णु लांबा ने छोटी उम्र से ही पेड़ लगाना
शुरू कर दिया था। खुद के साथ दूसरों से भी पेड़
लगवाने वाले विष्णु लांबा ने देश के कई
दिग्गजों से भी पौधे लगवा लिए हैं जिसमें
फिल्मी जगत से लेकर राजनीति जगत की
हस्तियां शामिल हैं।
लांबा ने बॉलीवुड अमिताभ बच्चन, सुभाष घई,
गोविंदा समेत करीब 250 फिल्मी हस्तियों
को अपनी मुहिम से जुड़ा है। साथ ही
राजनीति जगत के कई दिग्गजों ने भी लांबा
के साथ जुड़कर पर्यावरण सरंक्षण में अपना
सहयोग दिया है, जिसमें केंद्रीय मंत्रियों और
मुख्यमंत्री समेत कई नेता शामिल हैं।
लांबा अपने साथ कई लोगों को जोड़ने के लिए
एक एनजीओ का संचालन भी कर रहे हैं। लांबा
ने अपने एनजीओ कल्पतरु संस्थान के साथ करीब
8 लाख पेड़ बचाए हैं और 5 लाख से अधिक पेड़
लगाए हैं और उनकी देखभाल का जिम्मा लिया
है। इतना ही नहीं लांबा ने प्रदेश भर में
लाखों परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए काम
किया है।
पर्यावरण के लिए लगातार काम कर रहे
लांबा ने पेड़ों की कटाई रोकने के लिए प्रदेश
की कई आवासीय योजनाओं को भी रुकवाया है
और उन्हें दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया
है। हाल ही में लांबा ने जयपुर में हुए लिटरेचर
फेस्टिवल में भी पौधा देकर स्वागत करने की
शुरुआत की, जिसका श्रीगणेश राजस्थान की
मुख्यमंत्री ने किया था।
वृक्ष मित्र के नाम से मशहूर लांबा का कहना
है कि अगर कोई अपनी जिंदगी में पांच पेड़
नहीं लगाता है तो उसे चिता पर जलने का हक
नहीं है। इसलिए वो लगातार लोगों को पेड़
लगाने का संदेश दे रहे हैं।

टिप्पणियाँ

समाचार

आप सभी भक्तगण सादर आमंत्रित || 'नवरात्रि गरबा महोत्सव 'नयाचेण्डा