विश्व तम्बाकू निषेध दिवस: 31 मई
आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सन 1987 में 31 मई को प्रतिवर्ष पूरे विश्व में इस दिन के रूप में मान्यता दी थी। राजस्थान सरकार ने भी आदेश जारी कर हर महीने के अंतिम दिन को पूरे प्रदेश में तम्बाकू और उससे बने हुए उत्पादों को निषेध करने का प्रावधान किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार हर वर्ष विश्व में 60 लाख लोग तम्बाकू सेवन या इससे जुडी हुई बीमारियों की वजह से मृत्यु को प्राप्त होते हैं। आइये आज पुनः एक नई शुरुआत कर तम्बाकू को पूर्ण रूप से त्यागने का संकल्प लें। यह आपकी और आपके परिवार की भलाई के लिए ही है। सरकार का सहयोग करें, तम्बाकू और उससे बने उत्पादों का त्याग करें और एक स्वस्थ जीवन जियें। -रमेश आँजणा पटेल