प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात’ / 25 फरवरी , 2018
मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार | आज प्रारम्भ में ही ‘मन की बात’ एक फ़ोन-कॉल से ही शुरू करते हैं | (फ़ोन # ) आदरणीय प्रधानमंत्री जी, मैं कोमल त्रिपाठी मेरठ से बोल रही हूँ.. 28 तारीख को national science d...