फ्लाइंग ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी बनी पहली महिला पायलट
मध्यप्रदेश की प्रतिभावान बेटी रीवा की फ्लाइंग ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी ने मिग-21 फ़ाइटर जेट में उड़ान भरकर न सिर्फ इतिहास रच दिया, बल्कि हम सभी देशवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। बहिन अवनी चतुर्वेदी को बहुत बहुत बधाई। ईश्वर आपको तरक्क़ी के अनंत आकाश दे,मेरी शुभकामनाएं।
रीवा निवासी अवनी चतुर्वेदी, अकेले ही लडाकू विमान उड़ा कर, ऐसा करने वाली पहली महिला पायलट बन गई हैं!
इस ऐतिहासिक उड़ान के साथ अवनी ने, देश भर की वीर-कन्याओं के मन को एक नए हौसले से भर दिया है।
पूरा देश, ऐसी वीर-बालाएँ होने पर गौरवान्वित है।
भारतीय वायुसेना के इतिहास में मिग-21 की पहली महिला फाइटर बनकर गौरवमयी अध्याय जोड़ने वाली अवनी चतुर्वेदी को बधाई। आपकी इस गौरवमयी उपलब्धि से युवाओं और महिलाओं को प्रेरणा प्राप्त होगी, शुभकामनायें। #AvaniChaturvedi
टिप्पणियाँ