नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ
जोधपुर। आँजणा युवा महासंगठन
आज अखिल भारतीय आँजणा (पटेल) युवा महासंगठन के नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ केंद्रीय राज्य न्याय व विधि एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्री, (भारत सरकार) श्री पी पी चौधरी ने पोस्टर विमोचन के साथ किया इस अवसर पर माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री पी पी चौधरी साहब ने कहा कि यह युवा संगठन का बहुत अच्छा व सराहनीय कदम है तथा इससे हजारों लोग नशे से दूर होने का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा हर समाज के युवाओं को इस तरह नशामुक्ति अभियान चलाने चाहिए जिससे हमारा राष्ट्र नशामुक्त हो साथ ही उन्होंने युवा संगठन को इस अभियान के सफल होने के लिए शुभकामनाएं भी दी गई।
संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सर भैराराम चौधरी ने बताया कि यह नशामुक्त भारत अभियान "जागो युवा भारत" 20 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा और इस अभियान के तहत देश के 16 राज्य, 40 जिले, 85 तहसीलों व लगभग 13 हजार गांवों में युवा संगठन के हजारों कार्यकर्ता लोगों को नशामुक्त के लिए जागरूक करेंगे और लगभग 10 लाख लोगों को नशामुक्ति का संकल्प पत्र भरवाकर देश को नशामुक्ति कि ओर ले जायेंगे। इस अवसर पर युवा संगठन के उपाध्यक्ष, भींया राम पटेल झंवर, संगठन मंत्री महिपाल पटेल धवा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रवण पटेल धवा, जिलाध्यक्ष आइदानाराम चौधरी, लूणी तहसील प्रमुख गणपत पटेल, व मन्नाराम पटेल, कानाराम, भल्ला राम, भंवरा राम, राजेंद्र पटेल, प्रदीप पटेल, शिवदयाल इत्यादि उपस्थित रहें।
टिप्पणियाँ