नशा मुक्ति जन चेतना वाहन महारैली की चित्रमय झलकियां
आँजणा(पटेल) समाज द्वारा नशा मुक्ति, बेटी पढ़ाओ-बचाओ व पर्यावरण बचाओ अभियान को लेकर जन चेतना वाहन महारैली के माध्यम से राष्ट्र ,समाज भक्ति का दिया सन्देश, गांव गांव में आमजन ने किया भव्य स्वागत|
लीलाधारी महादेव की चरणस्थली,पावनभूमि मंडार श्री राजेश्वर विधा मंदिर प्रागंण से हजारों युवाओं ने अखिल भारतीय आँजणा (पटेल) युवा महासंगठन के तत्वाधान में सामाजिक जागरुकता को लेकर निकाली भव्य जन चेतना वाहन महारैली!
अखिल भारतीय आँजणा(पटेल) युवा महासंगठन द्वारा आयोजित जन चेतना वाहन महारैली नशा मुक्ति, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, पर्यावरण बचाओ की अवधारणा लेकर राष्ट्र व समाज विकास की परिकल्पना को साकार करने के लिए जन चेतना महारैली के माध्यम से अद्भुत , अनूठी पहल श्री राजेश्वर विधा माध्यमिक विद्यालय मण्डार से भव्य शुभारंभ हुआ|
जन चेतना वाहन महारैली युवा क्रांतिकारी संत पूज्य गुरुवर श्री रामसेवकजी महाराज के पावन सान्निध्य, रेवदर विधायक श्री जगसीराम कोली, बीजेपी जिला अध्यक्ष श्री लुम्बाराम चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने युवा महासंगठन के सकारात्मक कार्यो से भावी पीढ़ी को समाज व राष्ट्र के प्रति मनोबल बढ़ाया है, शिक्षा के प्रति बेटी शिक्षा के प्रति जागरूकता पर बल देने की बात कही|
महारैली में हजारों युवाओ ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी को मैन रखकर श्रद्धांजलि दी गई|
जन चेतना वाहन महारैली में पधारने वाले युवाओं , समाजसेवियों , जनप्रतिनिधियों का राजस्थानी वेशभूषा पहनी बेटियों द्वारा सभी युवा वीरों का तिलक व गुड- धान,पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
महारैली में 5 हजार युवाओं की मौजूदगी में रैली मंडार से मलावा, जीरावल,दांतराई, कृष्णगंज, गुलाबगंज समेत 25 गांवो से होते हुए अमर शहीद श्री रमेशजी चौधरी जन्मभूमि व स्मारक नागाणी पहुंची|
गांव-गांव में 36 कॉम के ग्रामीणों ने महारैली के आगमन पर गुलाल, पुष्प वर्षा, शीतल जल, फ्रूट अल्पाहार की व्यवस्था कर हर क्षेत्र में महारैली को देख झूम उठा ,माताएं बहने राष्ट्र भक्ति संगीत पर नृत्य व जयघोष करते हुए हजारों देशभक्त|
जन चेतना महारैली के माध्यम से अमर शहीद रमेशजी चौधरी अमर रहे नारे के साथ 5 हजार युवाओं ने नशे से दूर रहने का लिया दृढ़ संकल्प|
नागाणी गांव में हजारो तिरंगे ध्वज व अमर शहीद रमेशजी चौधरी जन्मभूमि व स्मारक पर युवाओं में झलक उठी राष्ट्र भक्ति की भावना| भारत माता की जय जय घोष से गुंज उठा पूरा नागाणी धाम|
इस दौरान युवा महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सोहनलाल आँजणा,उपाध्यक्ष श्री भीयारामजी पटेल झंवर, उपाध्यक्ष श्री सुरेश पटेल (पार्षद), राष्ट्रीय महामंत्री सर श्री भैराराम चौधरी, राष्ट्रीय सोशियल मीडिया प्रभारी रमेश एस.आँजणा (पटेल टीवी), प.स. बहिन शिल्पाजी चौधरी, बहिन वीणाजी चौधरी (सरपंच), बहिन गीताजी चौधरी, सरपंच श्री दिनेश चौधरी पामेरा, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष श्री अजयजी चौधरी,गुजरात राज्य प्रमुख हितेशजी पटेल, राष्ट्रीय सदस्य केरारामजी पटेल ,सिरोही जिलाध्यक्ष श्री नारायण चौधरी, जोधपुर जिलाध्यक्ष श्री आईदान चौधरी, बनासकांठा युवा अध्यक्ष श्री गोविंद चौधरी सहित हजारों देशभक्त व युवा मौजूद रहे|
टिप्पणियाँ