परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मैं परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम सब के लिए ये दुखदायी क्षण है। हमारे सिर से पितृतुल्य ऐसे व्यक्तित्व का साया उठ गया, जिसने हमेशा चुनौतियों से लड़ने का साहस दिया, नई राह दिखाई। एक राजनीतिक युग का अंत हो गया।


जिनके शब्द हमारी शक्ति हैं, आशीर्वाद हमारी ऊर्जा, जिनकी प्रेरणा हमें देश सेवा के लिए समर्पित करें, ऐसे आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चरणों में बारंबार प्रणाम। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।


श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने गरीब कल्याण, ग्राम विकास के साथ नदी संरक्षण के जरिये समग्र विकास का जो मंत्र दिया, उसे आत्मसात कर हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हम सब मिलकर उनके सपनों के सशक्त, खुशहाल और श्रेष्ठ भारत का निर्माण करेंगे, उनके प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


करोड़ों करोड़ जनता के हृदय के हार ,भारत के रत्न, मुकुटमणी, अजातशत्रु, युगपुरुष अटल जी नहीं रहे।वो देश को एवं देश उनको प्यार करता था।


भारतीय राजनीति के एक युग का अंत हो गया। उनके स्नेह की छाया में मैंने राजनीति सीखी थी। हम सबके गुरु एवं मार्गदर्शक थे।




टिप्पणियाँ

समाचार

आप सभी भक्तगण सादर आमंत्रित || 'नवरात्रि गरबा महोत्सव 'नयाचेण्डा